फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदप्रयाग-घाट सड़क का प्रधानमंत्री ने लिया संज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदप्रयाग-घाट (19 किमी) सड़क को डेढ़ लेन बनाने की मांग को लेकर आंदोलनकारियों ने प्रधानमंत्री को एक पत्र भेजा था। पत्र के उत्तर में अब प्रधानमंत्री कार्यालय से जवाब आया है। उन्होंने सड़क की मांग पर जल्द कार्रवाई करने के लिए उत्तराखंड के मुख्य सचिव को कहा है।
विज्ञापन

घाट-नंदप्रयाग सड़क डेढ़ लेन की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे आंदोलनकारियों व्यापार संघ घाट अध्यक्ष चरण सिंह नेगी और अन्य ने खून से लिखा पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा था। पत्र में नंदप्रयाग-घाट सड़क को डेढ़ लेन चौड़ीकरण की मांग की गई थी। कहा गया था कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी सड़क को डेढ़ लेन नहीं किया गया है। जब तक मांग पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रखेंगे। अब प्रधानमंत्री कार्यालय से इस पत्र का जवाब आया है। पत्र में प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुभाग अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा ने मुख्य सचिव उत्तराखंड को आंदोलनकारियों के पत्र पर उचित कार्रवाई के लिए कहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें