फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवकी भंडारी के दान की राष्ट्रपति ने भी की सराहना

विज्ञापन
गौचर में दस लाख के चैक के साथ देवकी देवी भंडारी। - फोटो : KARNPRYAG
विज्ञापन
गौचर की देवकी भंडारी ने संकट की इस घड़ी में अपने जीवन में जोड़ी सारी कमाई देश के लिए दान कर दी। उनके इस दान की राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी सराहना की। ट्वीटर पर ट्विट कर राष्ट्रपति ने लिखा कि देवकी भंडारी के उदारतापूर्ण योगदान के बारे में जानकर प्रसन्नता हुई। उन्होंने एक सच्चे राष्ट्र निर्माता की भावना से अपनी जीवन भर की कमाई के 10 लाख रुपये पीएम केयर्स फंड में दान कर दिए। उनकी इस कल्याणकारी भावना से पता चलता है कि कोरोना महामारी को परास्त करने के लिए हमारे देशवासियों का संकल्प कितना मजबूत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें