फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: शौर्य महोत्सव की तैयारियां शुरू, बीरू जोशी बने अध्यक्ष

Wed, 21 May 2025 05:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल/थराली। अशोक चक्र विजेता शहीद भवानी दत्त जोशी की स्मृति में थराली के चेपड़ों में होने वाले तीन दिवसीय शौर्य महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए मेला समिति का पुनर्गठन करते हुए बीरू जोशी को अध्यक्ष बनाया गया है। महोत्सव में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। महोत्सव में सीएम पुष्कर सिंह धामी को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित चेपड़ों गांव के बलिदानी भवानी दत्त जोशी की स्मृति में यहां प्रति वर्ष शौर्य महोत्सव का आयोजन किया जाता है। तीन दिवसीय मेले के सफल संचालन के लिए बुधवार को मेला कमेटी का गठन किया गया जिसमें मेलाध्यक्ष बीरू जोशी, संयोजक दिगपाल सिंह गड़िया, संरक्षक कर्नल ईश्वर फर्स्वाण, मेला व्यवस्थापक देवी जोशी, सचिव एडवोकेट देवेंद्र रावत व संस्कृति सचिव भरत शाह को बनाया गया। छह जून से होने वाले मेले में मुख्य लोक कलाकार हेमा करासी, ललित माेहन जोशी, मृणाल रतूड़ी, सौरभ मैठाणी, गजेंद्र राणा, माया उपाध्याय, गबरू भाई, दिनेश नेगी, अमित खरे, अंजलि खरे प्रस्तुति देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें