कर्णप्रयाग। गौचर में नगर पालिका की ओर से ग्रीफ चौक के पास बनाए गए टिन शेड में शराब की दुकान खुलने की चर्चा के बाद शुक्रवार को तहसीलदार चमन सिंह एवं अन्य अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। पालिका अध्यक्ष हेमंत चौहान ने बताया कि जनकल्याण सेवा मंच के अध्यक्ष सुनील पंवार ने टिन शेड पर शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में जिलाधिकारी को शिकायतपत्र दिया था। शुक्रवार को तहसीलदार चमन सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच कर मामले में रिपोर्ट तैयार की। इस मौके पर पालिका के अवर अभियंता राजीव चौहान, गौरव सैनिक संगठन के सचिव मातवर सिंह कनवासी और गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद