फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: प्रेमचंद ने रचनाओं से समाज की बुराइयों को किया रेखांकित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में मुंशी प्रेमचंद की 143वीं जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। कॉलेज के हिंदी व अंग्रेजी विभाग और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से आयोजित गोष्ठी में प्रेमचंद के जीवन से लेकर उनके साहित्य पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

हिंदी विभाग प्रभारी डॉ. भावना मेहरा ने कहा कि प्रेमचंद ने अपनी कहानी व कविताओं से समाज की बुराइयों को रेखांकित किया। साथ ही उनको मनौवैज्ञानिक तौर पर सुलझाने का भी सुझाव दिया। अंग्रेजी विभाग के असिस्टेंट प्रो. दर्शन सिंह नेगी, हिंदी विभाग की डॉ. संध्या गैरोला, बीएड विभाग के डॉ. कुलदीप नेगी ने विचार रखे। कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानियों का वाचन किया। इस दौरान अंग्रेजी विभाग के डॉ. दिनेश पंवार, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की मीनाक्षी, विवेक आदि ने भी विचार व्यक्त किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें