फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली: अस्पताल से अचानक बिना बताए निकली गर्भवती, नृसिंह मंदिर पैदल मार्ग पर दिया बच्चे को जन्म

Thu, 15 Oct 2026 07:25 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)

सार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने गर्भवती को कुछ देर रुकने के लिए कहा तो वह बिना बताए बाहर चली गई। इस दौरान उसने मार्ग में ही बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन
सड़क पर बच्चे को जन्म देने के बाद महिला को पहुंचाया अस्पताल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो दिन से भर्ती एक गर्भवती महिला अस्पताल से अचानक चली गई। इस दौरान गर्भवती ने नृसिंह मंदिर पैदल मार्ग पर ही एक बच्चे को जन्म दिया। जिसकी सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों जच्चा बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंची। दोनों सुरक्षित हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जब नेपाली मूल की महिला प्रसव के लिए अस्पताल में थी तो वहीं उस समय पहले से ही एक महिला का प्रसव कराया जा रहा था। डॉक्टरों ने गर्भवती महिला को बाहर कुछ देर इंतजार करने को कहा, लेकिन वह बिना बताए ही अस्पताल से निकल गई।

UK Top News: कांग्रेस नेता हिरासत में, गेस्ट हाउस में मिला यूट्यूबर का शव, केदारनाथ में हेली सेवा रोकी
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी महिला के प्रसव के बाद  महिला को अस्पताल में नही दिखने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला को ढूढने निकली तभी स्थानीय लोगों की सूचना मिलने के बाद टीम  पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास पहुंची जहां पर महिला प्रसव पीड़ा में थी। तभी महिला का सफल प्रसव कराया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉ गौतम ने बताया कि अस्पताल ने दोनों स्वास्थ हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें