सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने गर्भवती को कुछ देर रुकने के लिए कहा तो वह बिना बताए बाहर चली गई। इस दौरान उसने मार्ग में ही बच्चे को जन्म दिया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो दिन से भर्ती एक गर्भवती महिला अस्पताल से अचानक चली गई। इस दौरान गर्भवती ने नृसिंह मंदिर पैदल मार्ग पर ही एक बच्चे को जन्म दिया। जिसकी सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों जच्चा बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंची। दोनों सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जब नेपाली मूल की महिला प्रसव के लिए अस्पताल में थी तो वहीं उस समय पहले से ही एक महिला का प्रसव कराया जा रहा था। डॉक्टरों ने गर्भवती महिला को बाहर कुछ देर इंतजार करने को कहा, लेकिन वह बिना बताए ही अस्पताल से निकल गई।
दूसरी महिला के प्रसव के बाद महिला को अस्पताल में नही दिखने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला को ढूढने निकली तभी स्थानीय लोगों की सूचना मिलने के बाद टीम पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास पहुंची जहां पर महिला प्रसव पीड़ा में थी। तभी महिला का सफल प्रसव कराया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉ गौतम ने बताया कि अस्पताल ने दोनों स्वास्थ हैं।