गोपेश्वर। पूर्व सैनिकों के पुत्रों को सेना, पुलिस व वायु सेना में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण 12 जनवरी से आठ मार्च तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय देहरादून में आयोजित किया जाएगा। चमोली के जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर सीएसए गुप्ता (सेवानिवृत्त) ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल पास, 45 प्रतिशत अंकों के साथ या इंटर पास हो, उम्र 17 से 21 के बीच होनी चाहिए। लंबाई कम से कम 163 सेमी होनी चाहिए। साथ ही बच्चे का नाम अभिलेख कार्यालय में दर्ज होना जरूरी है। कहा कि जो भी अभ्यर्थी प्रशिक्षण में प्रतिभाग करना चाहता है वह आठ जनवरी तक इस कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। संवाद