फोटो
गोपेश्वर। ईटानगर में आयोजित 69वें नेशनल स्कूल गेम्स में उत्तराखंड के प्रथमेश पंवार ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया। चमोली जिले के टंगड़ी गांव निवासी प्रथमेश वर्तमान में स्पोर्ट्स कॉलेज में अध्ययनरत हैं। प्रथमेश के पिता जीआईसी ग्वाड़ देवलधार में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता हैं जबकि माता रचयिता पंवार जीआईसी डुंगरी मैकोट में हिंदी की शिक्षिका हैं। प्रथमेश के कोच शुभम शाह और नीरज ने बताया कि प्रथमेश ने मेहनत कर आज राष्ट्रीय फलक पर अपनी पहचान बना ली है। संवाद