फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ के सीनियर वर्ग में प्रशांत-शालिनी प्रथम

विज्ञापन
कर्णप्रयाग के एसजीआरआर पब्लिक स्कूल की खेलकूद प्रतियोगिता मे दौड़ते स्कूली बच्चे। - फोटो : KARNPRYAG
विज्ञापन
श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल कर्णप्रयाग (जयकंडी) की पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं स्कूल के खेल मैदान में शुरू हुईं। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य बीबी डोभाल ने छात्र-छात्राओं को जीवन में खेल की महत्ता के बारे में बताया। प्रतियोगिता के पहले दिन कुर्सी दौड़ में आरोही, अनय डोभाल, आरुष फर्स्वाण, अर्पित व संस्कृति अपने-अपने वर्ग में प्रथम और अभिनव, अनीषा, पूजित डिमरी, हर्षिता व जाह्नवी दूसरे एवं रिशिता, अक्षत, आरुष बिष्ट, आरव और गुंजन तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

100 मी. दौड़ के प्री-प्राथमिक वर्ग में दिव्यांश, आदर्श, अंकिता, आंजनेय व शुभम अपने-अपने वर्ग में प्रथम रहे। आराधना, रुद्रप्रताप सिंह, दिव्यांश, शौर्य सती व पीयूष द्वितीय और रिद्धि, नैतिक डिमरी, मिहिर, आयुष और दिव्यम तृतीय स्थान पर रहे। प्राइमरी बालक वर्ग में अमन, प्रिंस, आदित्य चौहान व सौरभ कनियाल, जूनियर बालक वर्ग में नितिन, शुभम, सक्षम, सीनियर बालक वर्ग में प्रशांत, अनुराग, आयुष बिष्ट क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। प्राइमरी बालिका वर्ग में प्रिया, महक, तेजेस्वी, जूनियर बालिका वर्ग में अपूर्वा, सोनाली, आस्था, सीनियर बालिका वर्ग में दीपा, लक्ष्मी और रिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।
400 मी. सीनियर बालक वर्ग में प्रशांत, आयुष, अनुराग, जूनियर बालक वर्ग में नितिन, मृदुल, राहुल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राइमरी बालक वर्ग में अमन प्रथम, सौरभ द्वितीय और विक्रांत व प्रिंस तृतीय रहे। 400 मी. सीनियर बालिका वर्ग में शालिनी पहले, दीपा दूसरे तथा अमीषा तीसरे स्थान पर रही। जूनियर बालिका वर्ग में आस्था, रिंकी, रितिका, प्राथमिक बालिका वर्ग में प्रिया नेगी, महक, तन्वी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर व्यायाम शिक्षक बीएन कुनियाल, दिनेश बहुगुणा, संदीप पुंडीर, हेमचंद्र ,सुमन कुमार, गंभीर सिंह, जितेंद्र सिंह, रितु मैठाणी, सीमा बर्त्वाल, पूजा डिमरी, अंजलि किमोठी, संगीता थपलियाल और सुष्मिता असवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें