दिव्यांगों की समस्याओं को प्रदेश स्तर तक पहुंचाने के लिए डीएम स्वाति एस भदौरिया के निर्देश पर जिला समाज कल्याण विभाग ने प्रदीप सिंह गड़िया को जिला स्तरीय दिव्यांगता समिति में नामित किया। प्रदीप मौजूदा समय में उत्तराखंड दिव्यांग सशक्तीकरण एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष भी हैं। प्रदीप ने कहा कि जिले के दिव्यांगों की विभिन्न समस्याओं को लेकर संघर्ष किया जाएगा।