फोटो
कर्णप्रयाग। राज्य सरकार ने प्रभात डिमरी को उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (यूइआरसी) का सदस्य मनोनीत किया गया है। इस पर श्रीबदरीश डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारियों ने खुशी जताई। बदरीनाथ धाम के डिमरी पुजारियों के पाखी गांव के निवासी प्रभात डिमरी पूर्व में यूइआरसी के निदेशक भी रह चुके हैं। श्री बदरीश डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी, सचिव भगवती प्रसाद डिमरी, कोषाध्यक्ष टीका प्रसाद डिमरी, गोपी डिमरी, नरेश डिमरी, प्रकाश डिमरी आदि ने इस पर खुशी जताई। संवाद