कर्णप्रयाग। ब्लॉक के ग्राम पंचायत किमोली के पारतोली और तोल्यूं में सोमवार शाम से बिजली आपूर्ति ठप है। ऐसे में ग्रामीणों को मोमबत्ती की रोशनी में रात गुजारनी पड़ रही है। ग्राम प्रधान प्रशासक संजय कुमार, सतेंद्र पुंडीर, अरविंद सिंह, रविंद्र सिंह ने बताया कि बिजली आपूर्ति ठप होने ग्रामीणों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। गांवों में करीब 50 परिवार रहते हैं। अंधेरा होने के कारण लोगों को जंगली जानवरों का डर भी सता रहा है। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता मुनीश कुमार ने बताया कि गांव में लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया है जिसे जल्द बदला जाएगा। संवाद