फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: दीपावली पर मुस्तैद रहेगी पुलिस, 15 फायर यूनिट तैनात

Sat, 07 Nov 2026 05:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ने अग्निशमन विभाग को विशेष सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
विज्ञापन

गोपेश्वर। दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और आगजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चमोली जिले में पुलिस और अग्निशमन विभाग अलर्ट मोड पर है। एसपी सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर जिले में 15 फायर यूनिट तैनात की गई हैं। इनमें अग्निशमन उपकरणों और फायर टेंडरों के साथ टीमें विभिन्न स्थानों पर मुस्तैद रहेंगी।
गोपेश्वर, चमोली, ज्योतिर्मठ, कर्णप्रयाग, गौचर, पोखरी, नंदानगर और देवाल सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आग से बचाव के लिए फायर वाहन तैनात किए गए हैं। वहीं, अग्निशमन विभाग की टीमें पटाखा दुकानों का निरीक्षण कर लाइसेंस और सुरक्षा मानकों की जांच कर रही हैं। दुकानों में आग से बचाव के लिए आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने अग्निशमन विभाग को दीपावली पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पटाखा विक्रेताओं और आमजन से सावधानी बरतने, अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर सूचना देने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें