फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ज्योतिर्मठ नगर में फेल हुआ पुलिस का ट्रैफिक प्लान

Thu, 12 Nov 2026 05:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ। नगर क्षेत्र में पुलिस का ट्रैफिक प्लान इन दिनों पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। नगर में बार-बार जाम लगने से तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले पुलिस ने नगर क्षेत्र के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया था। इसके तहत बदरीनाथ धाम जाने वाले वाहनों की आवाजाही नृसिंह मंदिर रोड से जबकि बदरीनाथ के दर्शन कर लौटने वाले वाहनों को नगर क्षेत्र से गंतव्य को भेजा जाना था। मगर नगर में विपरीत दिशा से भी वाहनों को छोड़ा जा रहा है जिससे नगर में जाम की स्थिति उत्पन्न हो रहा है। बुधवार शाम श्रद्धालुओं के दो गुटों में विवाद से भी जाम लग गया। पुलिस ने विवाद सुलझाया और रात करीब एक बजे यातायात सुचारु कराया। कोतवाली निरीक्षक महादेव उनियाल ने बताया कि यात्रा बढ़ने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। वाहनों को व्यवस्थित ढंग से भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें