फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने घाट बाजार में निकाला फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
घाट-नंदप्रयाग सड़क डेढ़ लेन करने की मांग को लेकर 48 दिन से आंदोलन चल रहा है, जबकि अनशन पर लोग 12 दिन से बैठे हुए हैं। इसी बीच बृहस्पतिवार को पुलिस ने घाट बाजार में दो बार फ्लैग मार्च निकाला। आंदोलन पर बैठे लोगों ने इस पर आक्रोश जताया। आंदोलनरत लोगों ने कहा कि यह फ्लैग मार्च आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास है। व्यापार संघ के अध्यक्ष चरण सिंह ने कहा कि प्रशासन खौफ पैदा करने के लिए फ्लैग मार्च निकाल रहा है, जबकि आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को मांग के समर्थन में बाजार में रैली निकाली जाएगी। जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें