फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: निहंगों और स्थानीय लोगों के बीच कैसे पनपा विवाद, पुलिस लगाएगी पता

Fri, 19 Jun 2026 06:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भी लगातार चल रही है बहस
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। बदरीनाथ हाईवे पर बीते मंगलवार को निहंगों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद कैसे पनपा इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है। यही नहीं विवाद की असल वजह क्या रही इसे लेकर भी सोशल मीडिया पर लगातार बहस छिड़ी हुई है। ऐसे में पुलिस भी घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर शुरुआत से हुए विवाद का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

बीते मंगलवार को निहंगों और स्थानीय लोगों के बीच हुई विवाद के बाद से लगातार सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। कोई निहंगों की ओर से पहले मारपीट करने की बात कह रहे हैं तो कहीं स्थानीय लोगों की ओर से पहले मारपीट करने की बात कही जा रही है। ऐसे में शुरुआत से हुई घटना का स्पष्ट पता लगने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। इसके लिए पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों सहित सोशल मीडिया खंगाल रही है। पुलिस की ओर से घटनास्थल के आसपास के सभी कैमरों को खंगाला जा रहा है। थानाध्यक्ष विनोद प्रसाद थपलियाल ने बताया कि पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी नजर बनाई हुई है। आईटीबीपी और पुलिस के जवानों की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें