फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ यात्रा में भीड़ व यातायात प्रबंधन पर सतर्क रहे पुलिस

Thu, 01 Oct 2026 06:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

एसपी ने मासिक अपराध गोष्ठी में अधिकारियों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बदरीनाथ धाम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के द्वितीय चरण में श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाना पुलिस की प्राथमिकता है। हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने के दौरान वीवीआईपी आगमन की संभावना को देखते हुए भी व्यवस्थाएं पूरी रखने को कहा।
पुलिस लाइन गोपेश्वर में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने गैरसैंण के भराड़ीसैंण में होने वाले विधानसभा सत्र को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने 60 और 90 दिन से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को कहा। साथ ही ई-साक्ष्य, ई-सम्मन, सीसीटीएनएस, एनसीआरपी, सीईआईआर, नेटग्रिड, ई-बीट बुक और ई-साइन सहित डिजिटल पुलिसिंग प्लेटफार्म की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए। बैठक में सीओ कर्णप्रयाग त्रिवेंद्र सिंह राणा, सीओ चमोली मदन सिंह बिष्ट और ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी विपुल कुमार पांडे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट-
बड़ी जात में उत्कृष्ट कार्य पर सम्मान
नंदादेवी की हाल में संपन्न बड़ी जात में उत्कृष्ट कार्य करने पर निरीक्षक नरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक विनोद चौरसिया और उपनिरीक्षक नवनीत भंडारी को ‘पुलिस ऑफ द मंथ’ चुना गया। अन्य सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें