गोपेश्वर। पुलिस मैदान में चल रही पुलिस आरक्षी भर्ती प्रक्रिया लगातार भारी बारिश होने के कारण फिलहाल स्थगित कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों की शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा 28 फरवरी को होनी थी उनकी परीक्षा अब चार मार्च को होगी। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा में मेडिकल दिए थे, उनकी शारीरिक परीक्षा भी चार मार्च को होगी। जबकि अन्य अभ्यर्थियों की परीक्षा निर्धारित तिथियों पर ही होगी। बता दें कि गोपेश्वर पुलिस मैदान में 24 फरवरी से पुलिस आरक्षी भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हुई थी। अभी तक 1587 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो चुके हैं। संवाद