फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दस खोए मोबाइल बरामद कर लौटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
चमोली पुलिस ने अलग-अलग जगह पर गुम हुए दस मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं, जिनकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। पुलिस के अनुसार मोबाइल खोने की शिकायत पर एसपी श्वेता चौबे ने पुलिस उपाधीक्षक नताशा सिंह को त्वरित कार्रवाई कर बरामदगी के निर्देश दिए। मोबाइल रिकवरी सेल में नियुक्त कर्मचारियों ने सर्विलांस के माध्यम से 10 मोबाइल बरामद कर लिए, जिसमें से आठ मोबाइल उनके स्वामियों को लौटा दिए हैं। कई लोगों के मोबाइल में निजी कागजात भी थे। एसपी ने सभी लोगों को सलाह दी कि मोबाइल में कभी अति महत्वपूर्ण जानकारी या फोटोग्राफ न रखें। मोबाइल गलत हाथों में पड़ने से इनका दुरुपयोग हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें