गोपेश्वर। पुलिस प्रशासन भी चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुट गया है। बदरीनाथ हाईवे किनारे जगह-जगह साइन व चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं। सोमवार को ज्योतिर्मठ और गोविंदघाट क्षेत्र में पुलिस की ओर से साइन बोर्ड लगाए गए।
एसपी सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर पुलिस की ओर से हाईवे किनारे पर जगह-जगह साइन बोर्ड लगाने का काम किया जा रहा है। इन साइन बोर्डों के माध्यम से स्लाइड जोन, संकरे मार्ग, तीव्र मोड़ के बारे में जानकारी दी जा रही है। वहीं यातायात नियमों का अनुपालन करने के लिए भी बोर्ड लगाए जा रहे हैं। इन बोर्डों के माध्यम से बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को हाईवे की स्थिति, संभावित खतरे के बारे में जानकारी मिल सकेगी। संवाद