फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

Thu, 26 Feb 2026 04:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। यातायात व्यवस्था बनाने और सुरक्षा दुरुस्त रखने के लिए पुलिस ने बुधवार देर शाम जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट खुद चेकिंग अभियान में शामिल रहे। एसपी सुरजीत पंवार ने पुलिस को लगातार चेकिंग अभियान चलाने और हर समय अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। इसे देखते हुए चमोली जिले में बुधवार देर शाम को मुख्य बाजारों और जिले की सीमाओं पर वाहनों की सघन चेकिंग की गई। लोगों से पूछताछ भी की गई। पुलिस ने रात्रि गश्त बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें