फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कंटेनमेंट जोन डुंगरी गांव में जाना लोगों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल में मित्र पुलिस घर-घर जाकर लोगों की मदद कर रही है साथ ही लोगों का हौसला भी बढ़ा रही है। थराली थाने के अधिकारियों ने कंटेनमेंट जोन घोषित डुंगरी गांव में जाकर ग्रामीणों की कुशलक्षेम पूछी। वहीं थानाध्यक्ष ध्वजवीर सिंह ने थराली विधायक मुन्नी देवी शाह के माध्यम से एक ऑक्सीमीटर डुंगरी गांव पहुंचाया। गांव में 40 से अधिक ग्रामीण कोरोना पॉजिटिव हैं और उन्हें समय-समय पर अपना ऑक्सीजन स्तर जांचने में मदद के लिए ऑक्सीमीटर की आवश्यकता थी।
विज्ञापन

थाना गोपेश्वर को हल्दापानी से एक महिला ने सूचना दी कि उनके घर पर खाने के लिए कुछ नहीं है, जिस पर पुलिस टीम ने उन्हें राशन खरीदकर दिया, साथ ही उन्हें मास्क व सैनिटाइजर भी दिया। दोबारा जरूरत पड़ने पर फिर मदद का आश्वासन भी दिया। गैरसैंण पुलिस की ओर से भी जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। थराली थाना पुलिस ने गांव-गांव जाकर जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री भी बांटी। थानाध्यक्ष थराली सुभाष जखमोला और जीएमवीएन प्रबंधक दीपक रावत ने मरोड़ा गांव में पांच महिलाओं और फरखंडे रोड पर दो महिलाओं को खाद्य सामग्री के साथ ही जरूरत की सामग्री भी बांटी। पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए पुलिस टीम हर वक्त तत्पर है। वहीं पुलिस ने मिशन हौसला के तहत गैरसैंण क्षेत्र में राशन किट बांटे। राशन किट बांटने में एसआई जयवीर रावत, सिपाही सोहन सिंह ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें