कोठियालसैंण में एक मकान की छत पर मिले नवजात के मामले में मंगलवार को चमोली पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। वहीं जिला बाल कल्याण समिति और बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने अस्पताल जाकर नवजात का स्वास्थ्य जाना और बच्चे के लिए कपड़े दिए।
सोमवार को कोठियालसैंण में एक मकान की छत पर एक नवजात मिला था। लोगों की मदद से पुलिस ने नवजात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसआई शिव दत्त जमलोकी ने बताया कि इस संबंध में लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, जिला अस्पताल के सीएमएस डा. जीएस चुफाल ने बताया कि नवजात स्वस्थ है।