फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलकंठ ट्रेक पर भटके तीन पर्यटकों को पुलिस ने ढूंढा

विज्ञापन
विज्ञापन
नीलकंठ ट्रेक पर निकले तीन पर्यटक अंधेरा होने के कारण रास्ता भटक गए। सूचना पर बदरीनाथ थाने से गई पुलिस टीम ने रात 12 बजे तीनों पर्यटकों को ढूंढ लिया। इनमें से दो पर्यटक दिल्ली और एक देवप्रयाग निवासी है।
विज्ञापन

बदरीनाथ थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को सूचना मिली कि नीलकंठ ट्रेक पर गए तीन पर्यटक रास्ता भटक गए हैं। रात को नौ बजे पुलिस की टीम पर्यटकों की तलाश में भेजी गई। अंधेरा और खतरनाक रास्तों से होते हुए रेस्क्यू टीम ने रात करीब 12 बजे तीनों पर्यटकों को बदरीनाथ से करीब 12 किमी दूर ढूंढ लिया। रास्ता भटकने वाले तीनों पर्यटकों राहुल शर्मा पुत्र राजेश शर्मा, प्रंशु शर्मा पुत्र पंकज शर्मा दोनों निवासी शाहदरा उत्तरी पूर्वी दिल्ली और श्रीकांत बड़ोला पुत्र जयगोपाल बड़ोला निवासी देवप्रयाग हाल निवासी बदरीनाथ ने बताया कि नीलकंठ ट्रेक पर शाम को अंधेरा होने के कारण रास्ता भटक गए थे। वापस आने पर तीनों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू टीम में उपनिरीक्षक गगन मैठाणी, चंदन नागरकोटी और प्रमोद कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें