फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: देर रात गली नुक्कड़ों में घूमने वालों पर पुलिस हुई सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चला रही विशेष गश्त अभियान, बेवजह घूमने वालों को भेज रहे घर
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। नगर क्षेत्र गोपेश्वर में देर रात तक गलियों व नुक्कड़ों में झुंड बनाकर खड़े रहने, बिना मतलब देर रात तक सड़कों में घूमने वालों पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से विशेष गश्त अभियान चलाकर बिना वजह देर रात तक घूमने वाले युवाओं को पूछताछ के बाद घर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

गोपेश्वर थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम नगर की गलियों व विभिन्न क्षेत्रों में गश्त कर रही है। अनावश्यक समूह बनाकर घूमने, सार्वजनिक जगह पर जमावड़ा बनाने वालों पर पुलिस निगरानी रख रही है। थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने बताया कि इस अभियान का मतलब किसी को परेशान करना नहीं है बल्कि किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। युवाओं के इस तरह गलियों में झुंड बनाकर खड़े रहने वे महिलाएं व युवतियां असहज महसूस करती हैं। कई बार नशा संबंधी गतिविधियां भी की जाती हैं। इसलिए नगर की कानून व्यवस्था बनाए रखने, महिलाओं व युवतियों को सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित रकाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें