फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पुलिस ने की वाहनों की चेकिंग

Thu, 04 Dec 2025 07:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर संदिग्ध गतिविधि पर रोक लगाने के लिए पूरे जिले में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। खासकर जिले की सीमाओं पर सभी वाहनों की चेकिंग की गई। एसपी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी चमोली मदन सिंह बिष्ट और क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग त्रिवेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने सीमा क्षेत्रों गैरसैंण, ग्वालदम, मंडल और गौचर में चेकिंग अभियान चलाया। एसपी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन, अवैध शस्त्रों की जांच, एनडीपीएस पदार्थों की रोकथाम आदि का पता लगाना था। उन्होंने कहा कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी अवैध गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। आने वाले दिनों में चेकिंग अभियान और तेज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें