फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली: पीएम मोदी की ‘मन की बात’ में छाईं माणा की 83 वर्षीय बुजुर्ग पूर्णिमा देवी, जनगणना को लेकर किया जिक्र

Mon, 28 Sep 2026 01:18 PM IST
Renu Saklani प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)

सार

देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुई उत्तराखंड की जनगणना ने रविवार को देशभर का ध्यान खींचा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में दुर्गम इलाकों में चल रहे जनगणना कार्य का जिक्र करते हुए पूर्णिमा देवी का भी उल्लेख किया।
विज्ञापन
पूर्णिमा देवी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में देश की जनगणना का जिक्र करते हुए उत्तराखंड के दुर्गम और बर्फीले क्षेत्रों में चल रहे जनगणना कार्य के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जनगणना की शुरुआत देश के प्रथम गांव माणा से हुई। यहां सबसे पहले 83 वर्षीय पूर्णिमा देवी की जनगणना की गई। प्रधानमंत्री ने जनगणना को हम सबका राष्ट्रीय दायित्व बताया।

सीमांत गांव माणा निवासी पूर्णिमा देवी उम्र के इस पड़ाव में भी स्वरोजगार से जुड़ी हैं। वह बदरीनाथ धाम की यात्रा के दौरान गांव के पांडव चौक के समीप दुकान लगाकर स्थानीय उत्पाद फरण, ग्रीन टी और ऊनी उत्पादों की बिक्री करती हैं। उनकी यह पहल स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ ही स्वरोजगार की मिसाल भी पेश कर रही है। पूर्णिमा देवी के तीन बेटे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसा: मलबा-पत्थर की चपेट में आने से पांच साल के बच्चे की मौत, 1500 यात्री निकाले गए
विज्ञापन


एक बेटा केदार सिंह रावत आईटीबीपी से सेवानिवृत्त होकर देहरादून में नौकरी कर रहे हैं। दूसरा बेटा नंदन सिंह ठेकेदारी और तीसरा बेटा कुमेर सिंह रावत एक ट्रेकिंग संस्था का संचालन करते हैं। ग्राम प्रधान धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि माणा गांव में बुजुर्ग महिलाएं भी स्वरोजगार से जुड़ी हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माणा को देश का प्रथम गांव घोषित किया था। उनकी प्रेरणा से गांव के स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें