श्री कंडोलिया देवता भंडारा समिति पौड़ी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 लाख 51 हजार रुपये की धनराशि जमा की। दूसरी ओर प्रादेशिक शिल्पकार कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 हजार रुपये की सहयोग राशि जमा की। समिति के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह टम्टा, डा. हंसराज टम्टा, हीरालाल टम्टा, महावीर अणेथी, विमला टम्टा, समिति के कोष व एससीएसटी कर्मचारी फेडरेशन ने धनराशि दी है।
वहीं बिंद्रा वृद्धाश्रम समिति पाबौ के पूर्व प्रबंधक प्रेमबल्लभ पुसोला ने बताया कि समिति ने तीन हजार तीन सौ तैंतीस रुपये पीएम और 2 हजार दो सौ की धनराशि सीएम राहत कोष में जमा की है। बुजुर्गों की सेवा के लिए पाबौ पुलिस को 1100 रुपये दिए हैं।
मेड ठेली के ग्रामीणों ने दिए 11 हजार रुपये
गोपेश्वर। कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में बड़ी संख्या में लोग मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं। चमोली जिले के मेड ठेली गांव के ग्रामीणों ने पीएम केयर फंड में 11100 रुपये जमा किए। कमला देवी और बलवीर सिंह रावत के नेतृत्व में महिला मंगल दल, युवाओं और बुजुर्गों ने यह धनराशि ग्रामीणों के साथ एकत्रित की है। इसके अलावा गांव में सफाई अभियान भी चलाया गया। धनराशि देने वालों में रोशन, द्वारिका प्रसाद, विक्रम, बलवंत सिंह, उखा देवी, पुष्पा देवी, दरबान सिंह, रणसिंह, शिव सिंह, बीना देवी, जमुना देवी, रणजीत सिंह, सिताब आदि शामिल थे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी धनराशि
पुरोला। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रामप्यारी रतूड़ी की पहल पर भाजपा से जुड़ी महिलाओं ने 21 हजार रुपये पीएम केयर फंड में जमा कराई। इसमें मंजरी देवी ने 10 हजार, बनिता देवी, राजबाला एवं सरोजबाला आदि महिलाओं ने 1100-1100 रुपये का सहयोग दिया। इनके अलावा भाजपा युवा नेता अरविंद खंडूड़ी ने 11 हजार रुपये पीएम केयर फंड और 11 हजार रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किए।
पत्नी की पुण्य तिथि पर दी पांच हजार की धनराशि
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लाक के ग्राम मलेथा निवासी राजेंद्र प्रसाद डोबरियाल ने पत्नी स्व. उर्मिला देवी की पुण्य तिथि पर पांच हजार रुपये की धनराशि पीएम केयर फंड में दान दी। उन्होंने धनराशि का चेक एसबीआई की डाडामंडी शाखा के माध्यम से जमा कराया। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत जल्द इस महामारी से उबरने में सफल होगा। संवाद