फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: खिलाड़ियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, छह छात्राओं सहित आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


गोपेश्वर में जिला स्तरीय कबड्डी में प्रतिभाग कर लौट रही थीं छात्राएं
सलना गांव से करीब दो किमी पहले अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी (चमोली)। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता से लौट रहीं छात्राओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में छह छात्राओं सहित आठ लोग घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में दो छात्राओं और चालक को रात को ही श्रीनगर रेफर कर दिया गया। सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को गोपेश्वर में जिला स्तरीय शरदकालीन कबड्डी प्रतियोगिता हुई थी। बुधवार को ही सभी टीमें लौट गईं। जीआईसी रडुवा चांदनीखाल की आठ छात्राओं, खेल शिक्षक, जीआईसी नैल सांकरी के तीन छात्रों को लेकर वाहन गोपेश्वर से देर शाम को निकला। नैल सांकरी में तीन छात्र व शिक्षक उतर गए जबकि अन्य छह छात्राओं समेत आठ लोगों को लेकर वाहन आगे जाने लगा। रात आठ बजे सलना गांव से करीब दो किमी पहले चौलांडी गदेरे के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 45 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में छह छात्राओं समेत आठ लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को सीएचसी पोखरी पहुंचाया गया। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. प्रियम गुप्ता ने बताया कि चालक जय लाल, छात्रा आंचल और पूर्वांशी को गंभीर चोटें आई हैं उन्हें रात को ही हायर सेंटर श्रीनगर भेज दिया गया। वहीं खेल शिक्षक उमेश कुमार, छात्रा दीपा, आरुषी, अनामिका और दीक्षा को प्राथमिक उपचार दिया गया। प्रधानाचार्य संजय कुमार ने बताया कि श्रीनगर बेस अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सभी घायलों की स्थिति ठीक है और वे खतरे से बाहर हैं। सभी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें