फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिट इंडिया के तहत दौड़े खिलाड़ी व अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिट इंडिया फ्रीडम रन मूवमेंट के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपश्वर में दौड़ का आयोजन किया गया। ख्याति प्राप्त खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों और अधिकारियों ने दौड़ में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी गिरीश कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम 15 अगस्त से दो अक्तूबर तक पूरे देश में किया जा रहा है। निदेशक खेल देहरादून और जिलाधिकारी के निर्देश पर गोपेश्वर में मंगलवार को इसका आयोजन किया गया। इसमें सामूहिक दौड़ या पैदल चाल दौड़ हुई। दौड़ में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी परमजीत सिंह, राष्ट्रीय पदक विजेता मानसी नेगी, राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न आयु वर्गों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों, खेल विभाग के प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी गिरीश कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विक्रम चौधरी, खेल प्रशिक्षक जयवीर रावत, नारायण सिंह नेगी, राजपाल सिंह, उत्तम सिंह आदि ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें