फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: वन पंचायत की भूमि पर किया पौधरोपण

Sun, 28 Sep 2025 06:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पोखरी। अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग पोखरी की ओर से किमोठा वन पंचायत की भूमि पर सफाई अभियान चलाकर पौधरोपण किया गया। वन विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों ने विभिन्न जगहों पर फैले कचरे को एकत्रित किया और उसका निस्तारण किया। साथ ही वहां देवदार, तेजपात, बांज, संतरा, अनार आदि के पौधे लगाए और इन पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। वन क्षेत्राधिकारी बीएल शाह ने कहा कि विभिन्न ग्राम पंचायतों की दो अक्तूबर तक यह कार्यक्रम चलेंगे। इस दौरान सरपंच सविता देवी, लता देवी, मनोज नेगी, मयंक कुमार, राहुल, विनोद कुमार, वन दरोगा राजे सिंह नेगी, वन आरक्षी आशीष उनियाल, उमेद सिंह और बृजेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें