फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: समस्याओं को लेकर प्लांट संचालकों ने डीएम को भेजा ज्ञापन

Tue, 12 May 2026 06:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। जनपद में संचालित हो रहे सोलर प्लांट संचालकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है। प्लांट संचालकों ने ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता पर सहयोग न करने और उद्यमियों को आर्थिक और मानसिक रुप से क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया। प्लांट संचालकों ने कार्यकारिणी का गठन भी किया जिसमें सुरेंद्र सिंह फरस्वाण को अध्यक्ष, कमलेश गौड़ को सचिव, विमल शाह व सुलप सिंंह रावत को उपाध्यक्ष और वीरेंद्र सिंह रावत को कोषाध्यक्ष चुना गया। ऊर्जा निगम के ईई प्रदीप कुमार का कहना है कि सोलर प्लांट से उत्पादित बिजली का पेमेंट किया जा रहा है साथ ही उन्होंने प्लांट संचालकों की ओर से लगाए आरोपों को निराधार बताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें