फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग के लिए तीन सौ योजनाओं का दिया प्रस्ताव

Thu, 10 Mar 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कर्णप्रयाग
विज्ञापन
बैठक - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों की हुई बैठक में मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर विकास खंडों में आगामी वर्ष के लिए जिला योजना में तीन सौ से अधिक योजनाएं दी गईं। इस दौरान जनप्रतिनिधियों से जनोपयोगी और आबादी को लाभान्वित करने वाली योजनाओं के प्रस्ताव दिए जाने की अपील की गई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रमुख राधा देवी की अध्यक्षता और बीडीओ डीडी उनियाल के संचालन में आयोजित बैठक में पेयजल, लोक निर्माण विभाग, पर्यटन, सिंचाई और लघु सिंचाई, वन विभाग, उरेडा, विकास और जिला पंचायत राज विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण, युवा कल्याण, ऊर्जा निगम और शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के प्रस्तावों को जिला योजना वर्ष 2016-17 के लिए दिया गया।

बैठक में ज्येष्ठ उपप्रमुख गौतम मिंगवाल, कनिष्ठ उपप्रमुख सुभाष रावत, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी जोशी, गायत्री नेगी, देवेंद्र नेगी, प्रधान संगठन के अध्यक्ष खिलदेव सिंह, संरक्षक सुमन प्रसाद डिमरी, हरीश चौहान, भगवान कंडवाल, रणवीर कंडवाल, बीईओ वीपीएस बिष्ट, उपखंड शिक्षा अधिकारी कैना चौहान, दुग्ध संघ अध्यक्ष राजेेश्वरी नेगी, दिग्पाल सिंह, लोनिवि के एमएस रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


बुनियादी समस्याओं पर हुई चर्चा
थराली में प्रमुख राकेश जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पेयजल, सड़क योजनाओं, सुरक्षा कार्यों, सिंचाई और लघु सिंचाई के प्रस्तावों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर बीडीओ एलएस बोरा, बख्तावर सिंह, नवीन  मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य भावना रावत, मीना फर्स्वाण, जय सिंह, हेमंत चमोली, मनोज कुमार कोटला, भावना गुसांई, मीनू टमटा, कला देवी आदि थे। देवाल में भी बैठक कर जिला योजना के प्रस्ताव चढ़ाए गए।

यहां प्रमुख उर्मिला बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सदस्यों ने सड़क निर्माण, पेयजल, शौचालय, ग्रामीण स्वच्छता, जल संरक्षण आदि की योजनाओं के प्रस्ताव दिए। बैठक में ब्लाक के सभी जिला पंचायत सदस्य और खंड स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें