फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने किया योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

Tue, 03 Nov 2015 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलवार को गैरसैंण विकास परिषद के अंतर्गत गैरसैंण और चौखुटिया ब्लाक में स्वीकृत साढ़े तीन करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
विज्ञापन


रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम हरीश रावत ने कहा कि सरकार पर्वतीय इलाकों के विकास को लेकर संवेदनशील है और तय कर चुकी है कि इन पहाड़ों में बसे गांवों को शहर के रूप में विकसित किया जाएगा। इसकी नींव गैरसैंण में सरकार ने डाल दी है।

विधानसभा उपाध्यक्ष डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी ने गैरसैंण और चौखुटिया क्षेत्र में की जा रही विकास योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए धन्यवाद देते कहा कि परिषद के अंतर्गत की गई विकास योजनाएं यहां के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। इस अवसर पर डा. एपी मैखुरी, बृजलाल शाह, पुष्कर सिंह रावत और सुरेश कुमार बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन योजनाओं का हुआ लोकार्पण
- गैरसैंण में 11 केवी पोषक का कार्य - लागत 23.81 लाख।
- गैरसैंण नगर में 3 हाईमास्क लाइट - लागत 5.348 लाख
- 11 केवी गैरसैंण फीडर में डबल डिस्क डालने एवं मरम्मत - 5. 83 लाख
- ग्वाड तल्ला गैरसैंण में 63 केवी के परिवर्तक की स्थापना - 6.26 लाख
- गैरसैंण मार्केट के निकट पीएनबी में 100 केवी के परिवर्तक की स्थापना - 9.44 लाख
- थरेड गैरसैंण में 25 केवी के परिवर्तक की स्थापना - 7.77 लाख
- कोलियाणा गैरसैंण में 15 से 63 केवी क्षमता वृद्धि एवं सिंगल फेस से जीआई वायर परिवर्तन - 6.15 लाख
- सिलंगी गैरसैंण में 16 से 25 केवी क्षमता की वृद्धि - 5. 95 लाख
- गैरसैंण शहर में स्ट्रीट लाइट तार एवं स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य - 6.32 लाख

इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास
- दिवालीखाल मोटर स्टेशन के पास सुलभ शौचालय - 22.14 लाख
- गैरसैंण बाजार से निरीक्षण भवन तक संपर्क मार्ग सुदृढ़ीकरण - 26.48 लाख
- गैरसैंण टैक्सी स्टैंड - 6.57 लाख
- ग्वाड़ तल्ला पेयजल से लाभान्वित करने के लिए रामनाली स्रोत से 4000 मीटर पाइपलाइन विस्तार कार्य 80 हजार लीटर क्षमता जलाशय निर्माण - 35 लाख।
- सलियाणा बैंड कुनेली स्थित हैंडपंप पाइप लाइन कार्य 36.83 लाख।
- चौखुटिया टैक्सी स्टैंड निर्माण कार्य - 29 लाख।
- लोक निर्माण विभाग चौखुटिया के विश्राम गृह निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण - 67.25 लाख
- चौखुटिया में अंगेरी मंदिर के पास सार्वजनिक भवन सभागार निर्माण कार्य - 22.94 लाख
- गैरसैंण नगर के अंतर्गत 30, दिवालीखाल में 10, भराडीसैंण में 15 सोलर लाइटें लगेंगी - 14.3275 लाख
- चौखुटिया में 46 सोलर लाइट का कार्य - लागत 10 लाख रुपये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें