फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: वन पंचायत को मजबूत करने के लिए तैयार की योजना

Sun, 29 Mar 2026 07:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ के पैंग गांव में बैठक के दौरान मौजूद ग्रामीण व वन विभाग के कर्मचारी। स्रोत जागरुक पा
विज्ञापन
वन पंचायत को मजबूत करने के लिए तैयार की योजना
विज्ञापन

- पेंग गांव में वन पंचायत की बैठक में कई प्रस्तावों पर हुई चर्चा
ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के पेंग गांव में वन पंचायत को मजबूत बनाने के लिए पंचवर्षीय योजना तैयार की गई। ग्रामीणों की ओर से इसके लिए कई सुझाव दिए गए। जल जंगल जमीन के संरक्षण के लिए पेंग गांव में नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क और जनदेश संगठन कल्प क्षेत्र की ओर से संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इसमें पंचवर्षीय सूक्ष्म नियोजन तैयार करने पर चर्चा करते हुए ग्रामीणों ने प्लान तैयार किया। इसमें क्षेत्र में जल संरक्षण, सघन वन तैयार करने, वन पंचायतों के पारीस्थितिकी तंत्र को ठीक करने, छोटी-छोटी परियोजनाएं बनाने के प्रस्ताव रखे गए। साथ ही नमी संरक्षण के लिए भी कार्य करने पर जोर दिया गया।
वन पंचायत सरपंच राकेश राणा ने कहा कि वन पंचायत में सघन पौधरोपण, वनाग्नि सुरक्षा के साथ वन्य जीवों से फसलों को हो रहे नुकसान को रोकने के लिए गंभीरता से काम करने की जरूरत है। जनदेश के रघुवीर सिंह चौहान ने लोगों को प्रशिक्षित करने और वन पंचायत की नियमित बैठकें आयोजित करने पर जोर दिया। जनदेश के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी ने कहा कि ग्रामीण संसाधन विकसित करने की जरूरत है। कहा कि प्रकृति के संरक्षण के साथ मानव संसाधन का विकास भी जरूरी है। ट्रैकिंग रूटों पर होमस्टे, नर्सरी विकास, चारा विकास योजनाओं को बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शुभम कुमार, आयुष राणा, देवेंद्र बड़वाल, मोहन सिंह, कुश राणा, जमन सिंह, नंदन सिंह, बलवंत सिंह, नौमा देवी, लीला देवी, आनंदी देवी, नंदी देवी, विशौधा देवी, राखी देवी, सुनीता देवी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें