कर्णप्रयाग। ब्लॉक के नौलीहड़कोटी गांव निवासी पीयूष पंत का चयन एनडीए में हुआ है। एसजीआरआर कर्णप्रयाग के प्रधानाचार्य बीबी डोभाल ने कहा कि पीयूष पढ़ाई में होनहार छात्र है। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने बिना ट्यूशन के वर्ष 2023 में इंटर की परीक्षा में 94.8 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। पीयूष की माता बीना देवी एसजीआरआर कर्णप्रयाग में आया हैं जबकि उनके पिताजी का दस साल पहले निधन हो चुका है। माता बीना देवी ने कहा कि पीयूष की दो बहनें हैं। रिया का इसी साल बीएसएफ और प्रिया का आईटीबीपी में चयन हुआ है। दिनेश थपलियाल, जितेंद्र पंवार, गणेश शाह, बृजेश बिष्ट, अनुज डिमरी, गोवर्धन डिमरी आदि ने पीयूष के चयन पर खुशी जताई है। संवाद