फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: दो साल से टूटी पाइपलाइन, प्लास्टिक के पाइपों से हो रही आपूर्ति

Tue, 17 Nov 2026 04:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनिवि की ओर से सड़क निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हुई थी लाइन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मरम्मत कराने और नई योजना बनाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। जल संस्थान की नंदकेशरी-तलसारी पेयजल योजना की पाइपलाइन दो साल से क्षतिग्रस्त है। ऐसे में ग्राम पंचायत कोठी में प्लास्टिक के पाइप जोड़कर पेयजल आपूर्ति की जा रही है। मगर इससे आए दिन आपूर्ति बाधित हो जाती है। ग्रामीणों को स्रोतों से पानी भरना पड़ता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से योजना की मरम्मत कराने और नई योजना बनाने की मांग की।
ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी, लोकपाल रावत, देवी दत्त, भुवन चंद्र, गोविन्द प्रसाद, नवीन चंद्र, बलवंत सिंह, मुन्ना, महेशानंद, अमूल, गोलू और जगदीश चंद्र ने बताया कि दो साल पहले लोनिवि की नंदकेशरी-धरातल्ला सड़क कटिंग के दौरान योजना की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। वहीं सड़क के मलबे में एक किमी से अधिक पाइपलाइन दब गई। इसके बाद विभाग ने प्लास्टिक के पाइप जोड़कर अस्थायी व्यवस्था से पानी की आपूर्ति शुरू की। उन्होंने डीएम से योजना की मरम्मत कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि नंदकेशरी श्रीनंदा राजजात का मुख्य पड़ाव है जहां गढ़वाल और कुमाऊं की देव डोलियों व छतोलियों का मिलन होता है। ग्रामीणों ने राजजात के मद्देनजर नई पेयजल योजना और टंकी बनाने की भी मांग की।
विज्ञापन

वहीं जल संस्थान के सहायक अभियंता डीआर मौर्य ने बताया कि सड़क कटिंग से पाइपलाइन मलबे में दब गई थी। फिलहाल प्लास्टिक की अस्थायी लाइन से आपूर्ति की जा रही है। नुकसान का आकलन कर डेढ़ साल पहले लोनिवि को इस्टीमेट भेजा गया था लेकिन क्षति की धनराशि अभी नहीं मिली है। विभाग को दोबारा पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन


ईंसेट
कनेक्शन देने और भुगतान की उठी मांग
देवाल। हिमनी के ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन से बनी पेयजल योजना से सभी परिवारों को कनेक्शन देने व योजना पर काम करने वाले मजदूरों का भुगतान करने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में डीएम ज्ञापन भेजे। बलवंत सिंह, दलबीर सिंह, किशन सिंह, आलम सिंह, रमेश राम, लक्ष्मण राम, प्रताप सिंह, हिम्मत सिंह, प्रकाश सिंह, कलम सिंह, पुष्कर राम आदि ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजना बनी लेकिन कई परिवारों को कनेक्शन नहीं दिया गया। इस योजना पर गांव के लोगों ने काम किया लेकिन ठेकेदार ने भुगतान नहीं किया। उन्होंने गांव के सभी परिवारों को पेयजल का कनेक्शन देने व गांव के मजदूरों का भुगतान करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें