कर्णप्रयाग। सिमली बाजार में जल संस्थान की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त है और उसे पत्थरों से दबा दिया गया है। ऐसे में आए दिन लोगों को अनियमित आपूर्ति झेलनी पड़ रही है। वार्ड सभासद मनोज पुंडीर ने बताया कि सिमली झूला पुल के पास सड़क संकरी होने से बड़े वाहनों से पाइपलाइन अक्सर क्षतिग्रस्त हो जाती है। उपभोक्ताओं कई बार नई पाइपलाइन बिछाने की मांग कर चुके हैं लेकिन कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। इससे उपभोक्ताओं में रोष है। उन्होंने जल्द पाइपलाइन जोड़कर आपूर्ति सुचारु करने की मांग की। वहीं जल संस्थान के अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार ने कहा कि पेयजल लाइन को दुरुस्त करने के लिए विभागीय कर्मियों को निर्देशित किया जाएगा। संवाद