फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गोपेश्वर बाजार में शुरू हुआ पिंक टायलेट

Tue, 16 Sep 2025 06:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। युवाओं के प्रयास से बाजार में जिला प्रशासन की ओर से पिंक टायलेट तैयार कराया गया है।
नगर पालिका सभासद संजय कुमार ने पिंक टॉयलेट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गोपेश्वर में महिलाओं के लिए शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं थी। बी द चेंज ग्रुप के युवाओं ने एक साल पहले इसके लिए प्रयास शुरू किया। जिला प्रशासन और नगर पालिका से संपर्क करने के बाद जिलाधिकारी ने इसके लिए धनराशि स्वीकृत कराई। करीब साढ़े छह लाख की लागत से मंदिर मार्ग बाजार में नगर पालिका ने पिंक टायलेट तैयार कर दिया है। बी द चेंज ग्रुप के युवाओं सरस्वती, सूरज, दिष्टी, गबर आदि ने कहा कि नगर में महिलाओं के लिए शौचालय की अत्यंत आवश्यकता थी। अब महिलाओं को असुविधा नहीं होगी। इस मौके पर नगर पालिका के ईओ मानवेंद्र सिंह रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष विनोद जोशी, पूर्व ईओ शांति प्रसाद भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें