फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थयात्रियों ने किए आदिबदरी के दर्शन

विज्ञापन
आदिबदरी मंदिर समूह का दर्शन करता कलकत्ता से आया यात्रियों का दल। - फोटो : KARNPRYAG
विज्ञापन
शुक्रवार को कलकत्ता से 30 यात्रियों के एक दल ने भगवान आदिबदरी के दर्शन किए। दल के सदस्य पूर्णिमा बनर्जी, मधुजीत गुप्ता व सुशांत राय ने कहा कि जब उन्होंने इंटरनेट पर गढ़वाल के सबसे बड़े मंदिर समूह के बारे जानकारी ली तो उन्हें आदिबदरी के बारे में जानकारी मिली और उन्होंने फिर इस मंदिर समूह के दर्शन करने की योजना बनाई। चंडीघाट हरिद्वार से 20 यात्रियों के एक और दल ने भी भगवान के दर्शन किए, जिसमें शामिल आचार्य अभिषेक, शिवशंकर, आलोक, देवेंद्र, शुभम सहित सभी यात्रियों ने पूजा अर्पित की। डॉ. आशीष ने कहा कि उनकी आदिबदरी के दर्शन करने की परम इच्छा थी जो पूरी हुई है। मंदिर के पुजारी चक्रधर थपलियाल ने कहा कि फरवरी माह में विभिन्न प्रदेशों के करीब ढाई हजार तीर्थयात्री आदिबदरी के दर्शन कर चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें