मंगलवार को बारिश के बीच बदरीनाथ धाम के दर्शन करते तीर्थयात्री।
- फोटो : GOPESHWAR
बदरीनाथ धाम में दो दिनों से हो रही बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी मंगलवार को दोपहर बाद थम गई लेकिन बदरीनाथ के दर्शनों के लिए बारिश में ही तीर्थयात्रियों की करीब दो किलोमीटर तक लाइन लगी रही। तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ भगवान के दर्शन करने के साथ ही बारिश-बर्फबारी का भी आनंद लिया। मंगलवार को 12,196 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। अभी तक 3,11748 तीर्थयात्री भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर चुके हैं। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज ने भी बदरीनाथ धाम के दर्शन किए।