फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेषज संघ ने काश्तकारों से खरीदी साढ़े चार करोड़ की झूला घास

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला भेषज संघ के 43वें वार्षिक निकाय की बैठक में भेषज संघ की उपलब्धियों पर चर्चा हुई। कोठियालसैंण में संघ कार्यालय में अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल ने कहा कि चालू वर्ष में संघ ने काश्तकारों से 3600 क्विंटल झूला घास खरीदी। इसके एवज में काश्तकारों को चार करोड़ 50 लाख की धनराशि दी गई। कहा कि वर्ष 2022 तक काश्तकारों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा गया है। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने भेषज संघ की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। जड़ी-बूटी शोध संस्थान मंडल के वैज्ञानिक डा. सीपी कुनियाल ने काश्तकारों को जड़ी-बूटियों के कृषिकरण के बारे में बताया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, विनोद कनवासी, संचालक मंडल की सरिता डिमरी, विनीता पंवार, राजेंद्र सिंह, अब्बल सिंह, राकेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें