फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मलबे से कार को निकालते समय फार्मासिस्ट नदी में गिरा

Thu, 14 Aug 2025 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नैनीताल हाईवे के पास सिरोसैंण में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। नैनीताल हाईवे के पास सिरोसैंण में मलबे में दबी एक कार को निकालने के दौरान एंबुलेंस का फार्मासिस्ट अनियंत्रित होकर आटागाड़ नदी में गिर गया। नदी के तेज बहाव में बहकर फार्मासिस्ट गौरव कुमार लापता हो गया। पुलिस, डीडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम उसकी खोज में जुटी है।
बुधवार रात करीब दस बजे कनोठ गांव निवासी फार्मासिस्ट गौरव कुमार एंबुलेंस से मरीज को लेकर थराली से कर्णप्रयाग अस्पताल आ रहा था कि उसे रास्ते में नैनीताल हाईवे पर सिमली के पास सिरोसैंण में एक कार मलबे में फंसी दिखी। थानाध्यक्ष राकेश चंद्र भट्ट ने बताया कि गौरव कुमार (22) एंबुलेंस से उतरकर मलबे में फंसी कार को धक्का देकर उसे निकालने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान गौरव अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे बह रही आटागाड़ नदी में जा गिरा। तेज बहाव में बहकर वह लापता हो गया। सूचना पर पहुंची सिमली चौकी कोतवाली पुलिस, डीडीआरएफ और एसडीआरएफ फार्मासिस्ट की खोज में लगे हैं। मगर नदी का बहाव तेज होने के कारण युवक का कुछ पता नहीं लग पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ माह पहले हुई थी तैनाती
कनोठ के प्रधान पति गिरीश सिमल्टी ने बताया कि गौरव की नियुक्ति नौ माह पहले 108 एंबुलेंस में हुई थी। गौरव अपने घर का एकलौता बेटा है। उसके पिताजी कुलदीप कुमार प्लंबर का काम करता है। उसकी एक बहन भी है। बेटे के नदी में बहने की सूचना के बाद से उसका पूरा परिवार सदमे में है। बताया कि युवक की खोज में ग्रामीण भी जुटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें