फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पीजी कॉलेज के शिक्षकों ने किया औली का भ्रमण

Thu, 09 Jan 2025 05:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। पीजी कॉलेज गोपेश्वर के टीचर्स स्टाफ क्लब से जुड़े शिक्षकों ने औली में एक दिवसीय अध्ययन भ्रमण किया। शिक्षकों ने यहां प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाया और औली में सफाई अभियान भी चलाया। उन्होंने पर्यटकों को प्लास्टिक कूड़े को कूड़ेदान में ही डालने का आह्वान किया। शिक्षकों ने बर्फ से ढके औली स्लोप पर स्कीइंग का अभ्यास भी किया। स्कीइंग के लिए विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ियों से भी वार्ता की। इस मौके पर अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. दर्शन सिंह नेगी, डॉ. वंदना लोहनी, डॉ. गुंजन माथुर, डॉ. दिनेश सती, डॉ. अखिलेश कुकरेती और डॉ. भावना मेहरा आदि मौजूद रहे। संवाद

स्वीकृत सड़क का निर्माण शुरू कराने की मांग
पीपलकोटी। निजमुला घाटी के ग्रामीणों ने बिरही-निजमुला मार्ग के गाड़ी गांव से स्वीकृत धार-निवा (7 किमी) मार्ग का निर्माण शीघ्र शुरू कराने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने कहा कि छह साल पूर्व गौणाताल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस सड़क के निर्माण की घोषणा की थी लेकिन आज तक इसके निर्माण की कार्रवाई शुरू नहीं हो पाई है। वन सरपंच तारेंद्र सिंह गड़िया, योगंबर सिंह, प्रदीप सिंह, भरत सिंह, बीरु लाल, बच्ची लाल, विजयलक्ष्मी आदि का कहना है कि सड़क न होने से ग्रामीण करीब दो किलोमीटर की खड़ी पैदल चढ़ाई चढ़ने के लिए मजबूर हैं। संवाद
विज्ञापन

इंसेट-
फोटो-
जर्जर पेड़ से आवासीय भवनों को बना खतरा
गोपेश्वर। नगर के बाईपास मार्ग पर एक पुराने पेड़ के नीचे से दीवार क्षतिग्रस्त होने के कारण यह कभी भी सड़क पर गिर सकता है। इसके निचले क्षेत्र में आवासीय भवन हैं, जिनके लिए खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से पेड़ के नीचे सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग उठाई है।
विज्ञापन

तेजवीर कंडेरी और गिरीश डंगवाल का कहना है कि नगर में कई ऐसे पेड़ हैं जो अब जर्जर हालत में पहुंच गए हैं। ये पेड़ कभी भी टूटकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। इधर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मानवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि मौके पर निरीक्षण कर पेड़ के निचले क्षेत्र में सुरक्षात्मक कार्य किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें