फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सिरफिरे ने जीआईसी नंदासैंण के प्रधानाचार्य कक्ष में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक ने राजकीय इंटर कॉलेज नंदासैंण के प्रधानाचार्य कक्ष का ताला तोड़कर वहां पैट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे वहां रखे स्कूली कागजात, अन्य जरूरी फाइलें व कंप्यूटर जलकर राख हो गए। स्थानीय लोगों और स्कूल के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।
विज्ञापन

जीआईसी नंदासैंण के प्रधानाचार्य मदन मोहन सेमवाल ने बताया कि इन दिनों स्कूल में सर्दियों की छुट्टियां पड़ी हैं। स्कूल में चौकीदार नहीं है लिहाजा वहां के कर्मचारी ही स्कूल की देखभाल करते हैं। मंगलवार को स्कूल के कर्मचारियों ने उनको सूचना दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने दोपहर करीब 12.30 बजे प्रधानाचार्य कक्ष का ताला तोड़कर वहां आग लगा दी।
सूचना पर वे स्कूल पहुंचे और स्थानीय लोगों और स्कूल के कर्मियों के साथ पानी डालकर आग बुझाई। इसके बाद स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। प्रधानाचार्य ने कहा कि आग लगाने वाले आरोपी की सीसीटीवी फुटेज में उम्र करीब 25 से 28 साल के बीच लग रही है। आरोपी पत्थर हाथ में लेकर कक्ष का ताला तोड़ता दिख रहा है।
विज्ञापन

कक्ष में पैट्रोल से आग लगाने के बाद आरोपी भाग गया। आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। कहा कि प्रधानाचार्य कक्ष में लगी आग से वहां रखे कागजात, फाइल और कंप्यूटर जल गए हैं। राजस्व पुलिस में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें