फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर दो घंटे तक लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रसोई गैस से भरे ट्रक और सड़क संकरी होने के कारण नगर के पेट्रोल पंप पर सोमवार को वाहनों का जाम लग गया। स्थिति यह रही कि जाम एक किलोमीटर दूर तक लगा रहा, जिससे करीब दो घंटे तक वाहनों के पहिए थमे रहे। इस दौरान कई लोगों ने करीब एक किलोमीटर तक की दूरी पैदल नापी। जाम खुलवाने में पुलिस के अधिकारियों और जवानों को भी पसीना बहाना पड़ा। दो घंटे बाद जाम खुला तो यहां आवाजाही शुरू हो पाई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 10 बजे रसोई गैस से भरा एक ट्रक पेट्रोल पंप रुका। ट्रक गैस गोदाम की ओर जा रहा था कि इसी दौरान कलक्ट्रेट रोड से भी वाहन पेट्रोल पंप पर पहुंचे, जिससे यहां जाम लगने लगा। यहां पर सड़क संकरी होने और सड़क के दोनों ओर दोपहिया वाहन खड़े होने से देखते ही देखते जाम काफी दूर तक लग गया। जाम लगने की सूचना पर दो एसआई और चार ट्रैफिक पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन जाम नहीं खुलवा सके। बाद में एक-एक करके वाहनों निकाले गए जिसके बाद दोपहर बारह बजे जाम खुल पाया। स्थानीय लोगों ने नगर के बीचोंबीच स्थित पेट्रोल पंप को घिंघराण रोड पर शिफ्ट करने की मांग उठाई। स्थानीय निवासी जयपाल सिंह रावत ने कहा कि घिंघराण रोड पर पेट्रोल पंप के लिए जगह भी चयनित है, लेकिन प्रशासन की उदासीनता के कारण पेट्रोल पंप शिफ्ट न होने के कारण लोगों को बार-बार जाम का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें