फोटो-
कर्णप्रयाग। नगर के जीएमओयू के पंप में पेट्रोल समाप्त हो गया। पंप में पेट्रोल समाप्त का बोर्ड टंगा रहा जिससे की लोगों को पेट्रोल पंप से बैरंग लौटना पड़ा। वहीं चट्वापीपल में स्थित पंप में भी पेट्रोल समाप्त का बोर्ड लगा रहा, हालांकि सिमली पेट्रोल पंप में पेट्रोल मिलने से लोगों को राहत मिली। उपजिलाधिकारी अलकेश नौडियाल ने बताया कि सभी पेट्रोल पंप संचालकों से वार्ता की जाएगी। जल्द पेट्रोल उपलब्ध होने के प्रयास किए जाएंगे। संवाद