फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में याचिका खारिज

Mon, 12 Oct 2026 05:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत से
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में प्रभारी अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहित महेश की अदालत ने आरोपी सूरज कुमार की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। अदालत ने मामले की गंभीरता और विवेचना प्रचलित होने के आधार पर जमानत याचिका निरस्त कर दी।
विज्ञापन

मामला छह सितंबर का है। कर्णप्रयाग विकासखंड के सेनू गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। महिला का शव पंखे पर चुन्नी के सहारे लटका मिला था। सात सितंबर को मृतका के पिता ने कोतवाली में पति, जेठ, ससुर और सास पर हत्या किए जाने के संबंध में लिखित तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर कोतवाली में हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। 23 सितंबर को पुलिस ने मृतका के पति सूरज कुमार को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किया था। अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए मामले की गंभीरता और विवेचना प्रचलित होने के आधार पर जमानत याचिका निरस्त कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें