फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने पर व्यक्ति गिरफ्तार

Fri, 06 Dec 2024 05:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौज व हंगामा करने पर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को सूचना मिली कि सरतोली गांव निवासी युवक अनिल लाल सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौज व हंगामा कर रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अनिल को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह उत्तेजित होकर पुलिस कर्मियों को ही मारने पर उतारू हो गया। पुलिस टीम ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि हंगामा करने वाला युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है। पूर्व में भी थाने में उसके विरुद्ध शिकायतें सामने आई हैं। पुलिस की ओर से उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें